[08:08 pm, 06/02/2021] www.newsmrl.com: देश में चक्काजाम: 4 घंटे बंद रहा भारत कृषि कानून के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन, सड़क पर लगी रहीं ट्रकों की कतारें।
रायपुर के आरंग स्थित रसनी टोलनाके के पास प्रदर्शन
दिल्ली में जारी किसान आंदोलन को दिया समर्थन।
रायपुर जिले में जारी किसानों का चक्का जाम करीब 5 घंटे तक चला। इस दौरान नेशनल हाईवे बंद रहा। हजारों ट्रकें सड़क पर खड़ी रहीं।
हमारे रिपोर्टर्स –
- आकांक्षा तिवारी रायपुर से
- राजिंद्र सिंह आरंग सरायपाली से
- ममता शर्मा बिलासपुर भाटापारा से
- पूजा गोस्वामी राजस्थान से
ने भेजे एक्सक्लूसिव विडियोज़
किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता टोल नाके पर डटे रहे। शनिवार की सुबह धमतरी, अभनपुर, धमधा जैसे हिस्सों से किसानो ने यहां बने टोल नाके पर धरना दिया। सड़क को जाम कर दिया गया । किसान नेताओं की कार और ट्रैक्टर सड़क पर खड़े कर दिए गए। पीछे सैंकड़ों ट्रकों की लाइन लग गई। यह सब केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में हुआ।
किसान नेता यहां नारे लगाते रहे।
शाम 4 बजे के बाद जाम हटाया गया।