सुंदर बनने की सनक में 16 साल की लड़की ने 100 प्लास्टिक सर्जरी कराई
सुंदरता की चाह बनी सनक चीन की झोउ चुना मात्र 16 साल की उम्र में करा चुकी हैं 100 प्लास्टिक सर्जरी, गुड़िया जैसी दिखने की चाहत में किया जोखिम भरा ये काम।
चीन में एक किशोरी ने सुंदर दिखने के लिए तीन साल में 100 बार प्लास्टिक सर्जरी कराई। उसे लगता है कि सुंदर लोगों की इज्जत की जाती है।तब से उसने खुद को बदलने का निश्चय किया। प्लास्टिक सर्जरी की दीवानी यह लड़की मात्र 16 वर्ष की है। झोउ चुना नामक यह लड़की गुड़िया जैसी दिखना चाहती है, इसलिए प्लास्टिक सर्जरी पर उसने करीब 4 मिलियन युआन (4 करोड़ 51 लाख रुपए) खर्च कर दिए हैं।